फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electricity remains in many areas after heavy rains Gul

Faridabad News: बूंदाबांदी के बाद कई इलाकों में बिजली रही गुल

Thu, 28 May 2026 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity remains in many areas after heavy rains Gul
भीषण गर्मी में लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
विज्ञापन

बिजली कटौती के कारण कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई भी प्रभावित रही

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में मंगलवार रात कई इलाकों में बूंदाबांदी के बाद कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों बिजली गुल रहने से लोग रात भर सो नहीं पाए। खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ा।
शहर में एनआईटी पांच, दो, सेक्टर-3,10, जवाहर कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, डबुआ गाजीपुर, पल्ला, भारत कॉलोनी, भड़ाना चौक, सुभाष चौक, सूर्य विहार पार्ट-टू, बड़खल व अन्य कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रही। बिजली कटौती के कारण कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई भी प्रभावित रही। मोटर नहीं चलने से लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन




पर्वतीय कॉलोनी निवासी रेखा और मनीषा ने बताया कि क्षेत्र में पहले से ही बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। मंगलवार रात बूंदाबांदी के बाद पूरी रात बिजली नहीं आई, जिससे लोग गर्मी में परेशान रहे। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों की हालत सबसे ज्यादा खराब रही। लोग पूरी रात जागकर समय बिताने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर ओवरहीट हो रहे हैं, जिससे बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। लगातार बढ़ती बिजली खपत के चलते ट्रांसफार्मरों पर दबाव बढ़ गया है। वहीं बिजली विभाग समय रहते उचित प्रबंध नहीं कर पा रहा है।




निवासियों ने प्रशासन और बिजली निगम से मांग की है कि खराब ट्रांसफार्मरों को जल्द बदला जाए और बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए, ताकि लोगों को गर्मी के मौसम में राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed