{"_id":"6ac696dbc08bf608fc07d1fc","slug":"electricity-corporation-to-recover-dues-from-4596-defaulters-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82109-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 4596 डिफॉल्टरों से 7.82 करोड़ की वसूली करेगा बिजली निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 4596 डिफॉल्टरों से 7.82 करोड़ की वसूली करेगा बिजली निगम
विज्ञापन
एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और ग्रेटर फरीदाबाद में बकायेदारों पर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की ओर से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले 4,596 डिफॉल्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इन उपभोक्ताओं पर कुल 7.82 करोड़ रुपये की बकाया राशि है। विभाग की ओर से बकाया राशि जमा न करने पर कार्रवाई की जा रही है।
30 सितंबर तक के आंकड़ों के अनुसार, एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़, मथुरा रोड, सेक्टर-21, सेक्टर-18 और ग्रेटर फरीदाबाद समेत शहर के विभिन्न इलाकों में बकाया बिल की वसूली की कार्रवाई की जा रही है। बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को पहले बकाया राशि जमा कराने के लिए सूचना दी जाती है। इसके बाद भी भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाती है। कनेक्शन दोबारा जोड़ने के लिए बकाया राशि और निर्धारित शुल्क जमा करना होता है। लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। विभाग के कार्यालय अधीक्षक टेक चंद ने बताया कि 4,596 उपभोक्ताओं पर 7.82 करोड़ रुपये की बकाया राशि है।