फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electricity bill for 16 days in old age home came to 2.44 lakh

Faridabad News: वृद्धाश्रम में 16 दिन का बिजली बिल आया 2.44 लाख

Tue, 08 Jul 2025 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Electricity bill for 16 days in old age home came to 2.44 lakh
10 किलोवाट का सोलर पैनल भी लगा है, प्रबंधन ने की जांच की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी दो नंबर स्थित ताऊ देवी लाल वृद्धाश्रम को बिजली निगम की ओर से मात्र 16 दिन का 2 लाख 44 हजार 246 रुपये का बिजली बिल भेजा गया है। आश्रम में मात्र पांच कमरे हैं इनमें 20 पंखे व चार कूलर चलते हैं। इस बिल को लेकर वृद्धाश्रम का प्रबंधन हैरान-परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बिजली निगम की ओर से गलत बिजली का बिल दिया गया है। वृद्धाश्रम में 10 किलोवाट का सोलर पैनल भी लगा हुआ है। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी बिल का भुगतान करने की सलाह दी गई है। यह बिल जनवरी 2025 के पहले 16 दिन का भेजा गया है।
बिजली बिल में दिए गए विवरण के अनुसार, मीटर नंबर 1000221 और खाता नंबर 5928086746 पर यह बिल दर्ज है। जब आश्रम के संचालक कृष्ण लाल बजाज बिल लेकर बिजली निगम के कार्यालय पहुंचे तो उन्हें तकनीकी खामी या ओवर बिलिंग की बजाय सीधे बिल भरने की सलाह दी गई। बिल की इतनी अधिक राशि आने से वृद्धाश्रम के संचालकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि वृद्धाश्रम एक गैर-लाभकारी सेवा संस्था है, जहां बुजुर्गों को आश्रय दिया जाता है। यहां बिजली का उपयोग केवल मूलभूत सुविधाओं के लिए होता है। ऐसे में लाखों रुपये का बिल आना असंभव है। उन्होंने बिजली निगम से इस मामले की जांच कराने और बिल को संशोधित करने की मांग की है।
विज्ञापन

कृष्ण लाल बजाज का कहना है कि यदि इतनी बड़ी राशि जमा करनी पड़ी तो रोजमर्रा के खर्च और बुजुर्गों की देखरेख पर असर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जब बिजली निगम के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि बिल की जांच कराई जाएगी, लेकिन तब तक भुगतान करना अनिवार्य है। निगम का यह रवैया वृद्धाश्रम प्रबंधन को और ज्यादा परेशान कर रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से भी मामले में हस्तक्षेप की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सोलर पैनल में कुछ खामियां पाई गईं हैं। वृद्धाश्रम में लगे मीटर की लैब में जांच कराई गई है। जो भी दिक्कत आ रही है उसे ठीक कराने का प्रयास किया जाएगा। - ऋषभ गुप्ता, अभियंता बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed