{"_id":"6abd4c095e97aabd320f0134","slug":"electricity-bill-arrears-connections-liable-to-be-disconnected-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81449-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिजली बिल बकाया, कट सकते हैं कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिजली बिल बकाया, कट सकते हैं कनेक्शन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सितंबर का बिजली बिल जमा कराने में उपभोक्ताओं की संख्या 85 प्रतिशत तक पहुंच गई है, लेकिन अभी भी 15 प्रतिशत लोगों का बिल बकाया है। बकाया बिलों की वसूली के लिए बिजली विभाग जल्द ही कार्रवाई शुरू कर सकता है। विभाग की रिकवरी टीम उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई करेगी। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए 10 दिन की मोहलत दी गई है।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से समय रहते बकाया बिल जमा कराने की अपील की है, ताकि कनेक्शन कटने की कार्रवाई से बचा जा सके। इससे बकाया बिल बढ़ने के साथ कनेक्शन दोबारा जुड़वाने की परेशानी भी हो सकती है। एनआईटी की कार्यकारी अभियंता उर्मिला रानी ने बताया कि उपभोक्ता जल्द से जल्द अपने बिजली बिलों का भुगतान करें। 10 दिन की मोहलत के बाद बकायेदार कनेक्शनों को काटने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद