{"_id":"681272cc0e9a04c9880ab40a","slug":"electrician-dies-after-falling-from-lift-another-injured-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-42586-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लिफ्ट से गिरकर इलेक्ट्रिशियन की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लिफ्ट से गिरकर इलेक्ट्रिशियन की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
बिना सुरक्षा किट दिए काम कराने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरूरपुर में एक फैक्ट्री में खराब लिफ्ट को ठीक करने के लिए पहुंचे बिजली मिस्त्री की लिफ्ट से गिरकर मौत हो गई। इनके साथ मौजूद दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद मृतक के परिवारजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।
परिवार का आरोप है कि बिना सुरक्षा किट दिए काम कराया गया, जिससे जान चली गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में मुजेसर थाना की टीम जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक, जवाहर कॉलोनी में रहने वाले राजकुमार बिजली मिस्त्री थे। उन्हें सरूरपुर स्थित एक कारखाने से माल ऊपर ले जाने वाली लिफ्ट को ठीक करने के लिए फोन आया था। कारखाने में माल ऊपर ले जाने वाली लिफ्ट में कुछ तकनीकी खराबी हो गई थी। जिसके बाद बुधवार सुबह राजकुमार और उनके साथी लिफ्ट को ठीक करने के लिए कारखाने में पहुंचे। राजकुमार और उनके साथी ने फैक्ट्री में जाकर लिफ्ट सही कर दी। तभी दोनों परीक्षण के लिए लिफ्ट के ऊपर चढ़कर ऊपर जा रहे थे। तभी आधे रास्ते से ही लिफ्ट का संतुलन बिगड़ गया और राजकुमार और उसके साथी नीचे गिर गए। राजकुमार को सिर में गहरी चोट लगी। वहां मौजूद कर्मचारियों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां राजकुमार को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर फैक्ट्री में मृतक के परिवार पहुंच गए। परिवार का आरोप है कि घायल राजकुमार को अस्पताल ले जाने में काफी देर कर दी गई। जिससे उनकी जान चली गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिना सुरक्षा किट दिए यहां काम कराया जा रहा था। कारखाना प्रबंधन की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।