फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   electric cut

Faridabad News: 220 केवी सबस्टेशन में खराबी आने से 6 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Wed, 16 Jul 2025 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
electric cut
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। समयपुर स्थित भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के 220 केवी सबस्टेशन में तकनीकी फॉल्ट आने से बुधवार को जिले के कई औद्योगिक और रिहायशी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रही। सबस्टेशन में अचानक आए इस फाल्ट से एनआईटी, संजय कॉलोनी, डबुआ, भारत कॉलोनी, डाबुआ कॉलोनी, सेक्टर-22, 23, 24, 25 और औद्योगिक क्षेत्र समेत दर्जनों इलाकों में करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली की अनिश्चित आपूर्ति के चलते न सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं को परेशानी हुई बल्कि उद्योगों में उत्पादन कार्य को भी रोकना पड़ा।
दोपहर करीब एक बजे तेज बारिश के बाद समयपुर स्थित 220 केवी सबस्टेशन में तकनीकी खराबी आई, जिससे पूरे सिस्टम की सप्लाई बाधित हो गई। विद्युत विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया, लेकिन फॉल्ट गंभीर होने के कारण देर शाम तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। कई क्षेत्रों में देर रात बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से ही बहाल हो पाई। इस कारण आम जनजीवन पर व्यापक असर देखने को मिला। गर्मी और उमस के चलते बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। कई घर व दफ्तरों में इन्वर्टर भी काम करना बंद कर दिया। कई घरों में पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई, क्योंकि मोटरें न चल पाने से टंकियां नहीं भर सकीं।
विज्ञापन

वहीं, उद्योगपति कुलदीप का कहना है कि बार-बार आने वाले तकनीकी फाल्ट और अनियमित आपूर्ति से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बिजली बिना मशीनें नहीं चल सकतीं और न ही उत्पाद तैयार किया जा सकता है। वहीं बिजली निगम के अधिकारियों का दावा है कि फॉल्ट की जांच की जा रही है। इसे स्थायी रूप से दुरुस्त करने के लिए तकनीकी टीम काम कर रही है। फिलहाल कुछ क्षेत्रीय उपभोक्ताओं को अस्थायी रूप से दूसरे फीडरों से बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के बाद बीबीएमबी के 220 केवी सबस्टेशन में तकनीकी फॉल्ट आ गया है। फॉल्ट की पहचान कर ली गई है। उसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
-जितेंद्र ढुल, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed