{"_id":"687782fc46f215611d05522f","slug":"electric-connection-guideline-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47277-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तीन दिन में मिलेगा बिजली कनेक्शन, तय की गई समय सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तीन दिन में मिलेगा बिजली कनेक्शन, तय की गई समय सीमा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अब बिजली उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) ने बिजली कनेक्शन देने की स्पष्ट समय सीमा तय कर दी है। शहरी क्षेत्रों में आवेदन के तीन दिन के भीतर बिजली कनेक्शन दिया जाएगा, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह प्रक्रिया 15 दिन में पूरी करनी होगी। बिजली विभाग की ओर से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, तुरंत और उपभोक्ता संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। निर्धारित समय सीमा में कनेक्शन नहीं देने पर उस क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। अधिकारियों की माने तो यह निर्णय उपभोक्ता सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से लिया गया है। आरोप है कि कुछ कार्यालयों की सुस्त कार्यप्रणाली से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वोल्टेज स्तर के आधार पर तय होगी समय सीमा
एचईआरसी ने नए कनेक्शन जारी करने या मौजूदा कनेक्शन में संशोधन के मामलों में वितरण नेटवर्क के विस्तार की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वोल्टेज स्तर के आधार पर समय सीमा निर्धारित की है। इसमें निरीक्षण, डिमांड नोटिस जारी करने और विद्युत आपूर्ति शुरू करने की प्रक्रिया शामिल है। लो टेंशन (एलटी) नेटवर्क पर कनेक्शन के लिए आवेदन की तिथि से 20 दिन के भीतर आपूर्ति शुरू करनी होगी। 33 केवी से अधिक वोल्टेज वाले ट्रांसमिशन सिस्टम पर यह समय सीमा अधिकतम 142 दिन रखी गई है।
निगम की ओर से बिजली कनेक्शन मुहैया कराने के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। निर्धारित समय पर अगर निगम के अधिकारी कनेक्शन मुहैया नहीं कराते हैं, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -सुरेंद्र कुमार, बिजली निगम, वरिष्ठ अभियंता