फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   election news

हरियाणा का रण : बड़खल की जनता ने सबसे ज्यादा नकारा अपने प्रत्याशियों को

Thu, 24 Oct 2019 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
election news
फरीदाबाद। बड़खल विधानसभा क्षेत्र की जनता ने सबसे अधिक अपने प्रत्याशियों को नकारा है। बड़खल क्षेत्र में सबसे अधिक 2274 मतदाताओं ने नोटा (इनमें से कोई नहीं) का इस्तेमाल किया है, जबकि पृथला विस में 642 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। बड़खल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने सीमा त्रिखा, कांग्रेस ने विजय प्रताप, आम आदमी पार्टी ने धर्मवीर भड़ाना और इनेलो ने अजय भड़ाना को मैदान में उतारा था। इस सीट से कुल 10 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमां रहे थे। मगर यहां पर 2274 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाकर इन सभी को नकार दिया। जिले की सभी छह विस सीटों पर यह आंकड़ा यहां सबसे अधिक है।
विज्ञापन

इसी तरह तिगांव में 1569 लोगों ने वहां से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को नकारा तो फरीदाबाद सीट से 1754 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। बल्लभगढ़ में नोटा दबाने वाले मतदाताओं की संख्या 1512 रही तो एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में 1382 लोगों ने नोटा का बटन दबाकर अपने क्षेत्र प्रत्याशियों को नकार दिया। सबसे कम पृथला विधानसभा क्षेत्र में नोटा का प्रयोग हुआ। यहां 642 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाकर चुनाव मैदान में मौजूद किसी भी प्रत्याशी में अपनी आस्था नहीं जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed