फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   election news

हरियाणा का रण: कांग्रेस उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल करवाने पहुंची प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा

Fri, 04 Oct 2019 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
election news
बल्लभगढ़ में नामांकन पत्र जमा करवाते काग्रेस प्रत्याशी आनंद कौशिक के साथ प्रदेशाध्यक्ष कुमारी ? - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का दौर समाप्त हो चुका है। अंतिम दिन शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक नामांकन भरे गए। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल करवाने के लिए जहां कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा पहुंची, वहीं बल्लभगढ़ से भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा का नामांकन केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व उधमपुर के सांसद जितेंद्र सिंह पहुंचे। इसके अलावा इनेलो, जजपा, आप और बसपा उम्मीदवारों ने भी अपने नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के पांच उम्मीदवारों तिगांव से राजेश नागर, फरीदाबाद से नरेंद्र गुप्ता, पृथला से सोहनपाल छोकर, एनआईटी से नगेंद्र भड़ाना व बड़खल से सीमा त्रिखा ने बृहस्पतिवार को ही नामांकन दाखिल कर दिए थे। बल्लभगढ़ से भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। उनका नामांकन दाखिल करवाने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व उधमपुर से भाजपा सांसद जितेंद्र सिंह यहां पहुंचे थे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल करवाने के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा यहां आई थीं।
विज्ञापन

सैलजा सबसे पहले बल्लभगढ़ पहुंची और वहां आनंद कौशिक का नामांकन दाखिल करवाया। उसके बाद वे फरीदाबाद आई और यहां तिगांव से कांग्रेस प्रत्याशी ललित नागर, फरीदाबाद से लखन सिंगला और एनआईटी से नीरज शर्मा का नामांकन दाखिल करवाया। इस मौके पर सैलजा ने कहा कि पार्टी ने सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। बिना जमीनी हकीकत जाने किसी भी प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा पार्टी के पास 90 विस के लिए 12 सौ आवेदन आए थे, मगर टिकट उन्हीं को दी गई, जो विरोधी प्रत्याशियों को परास्त करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि टिकट कटने से पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में थोड़ा बहुत रोष है, मगर वे सभी प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों का प्रोफाइल
तिगांव विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी : ललित नागर
पार्टी : कांग्रेस
उम्र : 54 वर्ष
शिक्षा : एलएलबी
व्यवसाय : खेतीबाड़ी
आपराधिक मामला : कोई नहीं
शस्त्र : रिवाल्वर व बंदूक
चल-अचल संपत्ति : 9 करोड़ 40 लाख 96 हजार 318 रुपये
(स्वयं, पति और आश्रितों की मिलाकर)
बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी : आनंद कौशिक
पार्टी : कांग्रेस
उम्र : 68 वर्ष
शिक्षा : 12वीं
व्यवसाय : खेतीबाड़ी
आपराधिक मामला : कोई नहीं
शस्त्र : रिवाल्वर
चल-अचल संपत्ति : 3 करोड़ 34 लाख 98 हजार 125 रुपये
(स्वयं, पति और आश्रितों की मिलाकर)
एनआईटी विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी : नीरज शर्मा
पार्टी : कांग्रेस
उम्र : 47 वर्ष
शिक्षा : बी.काम
व्यवसाय : कारोबार
आपराधिक मामला : कोई नहीं
शस्त्र : रिवाल्वर
चल-अचल संपत्ति : 10 करोड़, 21 लाख, 76 हजार 368 रुपये
(स्वयं, पति और आश्रितों की मिलाकर)
बड़खल विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी : विजय प्रताप सिंह
पार्टी : कांग्रेस
उम्र : 45 वर्ष
शिक्षा : बी.कॉम
व्यवसाय : रियल एस्टेट बिजनेस
आपराधिक मामला : कोई नहीं
शस्त्र : नहीं
चल-अचल संपत्ति : 25 करोड़ 12 लाख 01 हजार 040 रुपये
(स्वयं, पति और आश्रितों की मिलाकर)
फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी : लखन कुमार सिंगला
पार्टी : कांग्रेस
उम्र : 53 वर्ष
शिक्षा : 8वीं पास
व्यवसाय : प्रॉपर्टी कंसलटेंट
आपराधिक मामला : कोई नहीं
शस्त्र : रिवाल्वर
चल-अचल संपत्ति : 6 करोड़ 57 लाख, 30 हजार 953 रुपये
(स्वयं, पति और आश्रितों की मिलाकर)ज
बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी : मूलचंद शर्मा
पार्टी : भाजपा
उम्र : 55 वर्ष
शिक्षा : एमए (इतिहास)
व्यवसाय : समाजसेवा
आपराधिक मामला : कोई नहीं
शस्त्र : नहीं
चल-अचल संपत्ति : 12 करोड़, 44 लाख 58 हजार 622 रुपये
(स्वयं, पति और आश्रितों की मिलाकर)
बड़खल विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी : अजय कुमार
पार्टी : इनेलो
उम्र : 36
शिक्षा : बीए
व्यवसाय : कारोबार
आपराधिक मामला : कोई नहीं
शस्त्र : नहीं
चल-अचल संपत्ति : 91 लाख 43 हजार 189 रुपये
(स्वयं, पति और आश्रितों की मिलाकर)
बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी : रोहताश सिंह
पार्टी : इनेलो
उम्र : 48 वर्ष
शिक्षा : चौथी
व्यवसाय : खेतीबाड़ी
आपराधिक मामला : कोई नहीं
शस्त्र : नहीं
चल-अचल संपत्ति : 1 करोड़ 55 लाख 8 हजार रुपये
(स्वयं, पति और आश्रितों की मिलाकर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed