फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   election

10वें राउंड में कांग्रेस के दावे हुए ध्वस्त, मायूशी होकर घर लौटे सिंगला

Thu, 24 Oct 2019 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
election
फरीदाबाद। फरीदाबाद विधानसभा सीट पर दो दिग्गजों के बीच टक्कर का बृहस्पतिवार को जबरदस्त माहौल देखने को मिला। सेक्टर-14 स्थित डीएवी स्कूल के मतदान केंद्र पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। भाजपा और कांग्रेस के समर्थक टकटकी लगाकर मतदान केंद्र के बाहर बैठे थे। पहले राउंड की मतगणना शुरू हुई। इस दौरान करीब एक घंटे तक दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के चेहरों पर बेचैनी देखने को मिल रही थी। मतदान के दौरान 10वें राउंड में जैसे ही कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला का मतदान में आठ हजार वोटों का अंतर आया। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी जीत की उम्मीद छोड़ दी। वह मायूस होकर मतदान केंद्र से अपने घर को निकल गए। कांग्रेेस समर्थक भी हार की सूचना मिलते ही वापस घर लौट गए।
विज्ञापन

पहले राउंड की घोषणा होते ही भाजपा समर्थकों के चेहरों पर मायूस छा गई। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस समर्थकों के चेहरे खिल उठे। पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला को 4263 और भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र गुप्ता को 3525 वोट मिले। दूसरे राउंड में कांग्रेस के लखन सिंगला को 8466 और भाजपा नरेंद्र गुप्ता 6780 वोट मिले। दूसरे राउंड में भी कांग्रेस को बढ़त मिलती देख कांग्रेस समर्थकों में खुशी की लहर छा गई। बाहर युवा समर्थक कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। वहीं मीडिया सेंटर के बाहर बैठे भाजपा समर्थकों के चेहरों पर पसीना आ गया। भाजपा के गिरते ग्राफ को देखकर समर्थकों की दिल की धड़कन तेज हो गई। समर्थकों की आपस में चर्चा चल रही थी कि अगर यही स्थिति रही तो नरेंद्र हार सकते हैं। फरीदाबाद सीट भाजपा के हाथों से जा रही है। हालांकि तीसरे राउंड की घोषणा होते ही भाजपा समर्थकों के चेहरे खिल उठे। कांग्रेस समर्थकों के चेहरे की खुशी अचानक उड़ गई।
विज्ञापन

इसके बाद भाजपा लगातार बढ़त बनाती चली गई। इस दौरान मतदान केंद्र के बाहर जिन सड़कों कुछ देर पहले तक यहां भाजपा समर्थक दूर-दूर तक नहीं दिखाई दे रहे थे। वह अचानक पहुंचने लगे। 10वें राउंड की मतगणना में जैसे ही भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र गुप्ता ने कांग्रेस के लखन सिंगला पर आठ हजार वोटों की बढ़त बनाई। सड़कों पर भाजपा समर्थकों का तंता लग गया। चारों और भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लग रहे थे। लोग हाथों में तिरंगा झंडा लिए नरेंद्र गुप्ता जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। अंतिम राउंड में जीत की सूचना मिलते ही भाजपा प्रत्याशी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त किया। बाहर नरेंद्र के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में लखन सिंगला ने कहा कि हार के लिए मैं किसी को दोषी ने ठहराता हूं। मैंने तो पूरी कोशिश की थी। लोग भी जीतने की बात कर रहे थे। जनता की सेवा में आगे भी प्रयासरत रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed