{"_id":"66a8edede068e308970f0649","slug":"election-commission-approves-181-new-polling-stations-in-high-rise-societies-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-28340-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हाईराइज सोसाइटियों में 181 नए मतदान केंद्रों को निर्वाचन आयोग की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हाईराइज सोसाइटियों में 181 नए मतदान केंद्रों को निर्वाचन आयोग की मंजूरी
विज्ञापन
फोटो-
- जिले में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर होगी 1650
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। विधानसभा चुनाव में हाईराइज सोसाइटियों में 181 नए मतदान केंद्र बनाए जाने को लेकर निर्वाचन आयोग ने मंजूरी प्रदान की है। इससे जहां चुनाव प्रतिशत बढ़ाने में प्रशासन को सहायता मिलेगी। वहीं लोगों को मतदान करने के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसके बाद जिले में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1469 से बढ़कर 1650 हो जाएगी।
जिले में विभिन्न मतदान केंद्रों के मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण कुछ माह पहले नए मतदान केंद्र, समायोजित मतदान केंद्र और भवन को स्थानांतरित करने का प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा गया था। जिसे आयोग ने मंजूरी दे दी है। इसके अंतर्गत 181 नये मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। विधानसभा 85-पृथला में 15 नए मतदान केंद्र बनाने की तैयारी की गई। इसके बाद केंद्रों की संख्या बढ़कर 229 हो जाएगी। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र 86 में 46 नए मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इसी प्रकार 87-बड़खल में 27 नए मतदान केंद्र, बल्लभगढ़-88 में 34 नए मतदान केंद्र बनाने की तैयारी है। इसी प्रकार अन्य विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की गई है।