फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Election campaign started on social media

Faridabad News: सोशल मीडिया पर शुरू हुआ चुनावी संग्राम

Fri, 26 Apr 2024 10:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 26 Apr 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Election campaign started on social media
कांग्रेस प्रत्याशी का नाम फाइनल होते ही समर्थकों में छिड़ी जुबानी जंग
विज्ञापन

कैलाश गठवाल
फरीदाबाद। काफी समय के लोग कांग्रेस प्रत्याशी के नाम का इंतजार कर रहे थे। नाम की लिस्ट जारी होने के कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कुछ लोगों ने इसे फर्जी लिस्ट मानते हुए अपने-अपने नेताओं को फोन घुमाने शुरू कर दिए। दरअसलए तीन दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशियों की एक फर्जी लिस्ट भी वायरल हुई थी। कुछ ही देर में लोगों को असलियत का पता लग गया था। असली लिस्ट आते ही शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप के घर बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही।
सड़क पर भले ही अभी चुनाव का दमखम देखने को कम मिल रहा है लेकिन सोशल मीडिया पर लोग पूरी तरह से चुनावी रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को ज्यादातर व्हाटसअप ग्रुप और फेसबुक आईडी पर लोग केवल चुनावी चर्चा ही करते नजर आए। सभी अपने-अपने प्रत्याशी को ज्यादा मजबूत बताते हुए उन्हें जिताने का दावा भी करने लगे हैं। मौजूदा सांसद से नाराज लोग जहां उनकी कार्यशैली और विकास कार्यों में कमी के नाम पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। वहींए दूसरी तरफ लोग केंद्र की सरकार के आगे स्थानीय नेताओं को बौना भी बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़ ने भी चुनाव को रोमांचक बना दिया है। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में सभी बडे़ दल के प्रत्याशी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय दिखाई दे सकते हैं।
विज्ञापन

बेटे को सौंप दी थी राजनीतिक विरासत, पार्टी के आदेश पर लड़ रहे लोकसभा
टिकट फाइनल होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप के घर बधाई देने वालों की खासी भीड़ देखने को मिली। मीडिया के चुनाव संबंधी सवालों पर महेंद्र प्रताप ने कहा वे राजनीतिक गद्दी पहले से ही अपने बेटे विजय प्रताप को सौंप चुके हैं। उन्होंने पार्टी से लोकसभा का टिकट भी नहीं मांगा था। पार्टी के अंदरूनी सर्वे के बाद उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। शनिवार से महेंद्र चुनावी समर में पूरी तरह से उतर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय नेताओं की नाराजगी ने रोका करण का रथ
पिछले एक माह से लोकसभा प्रत्याशी के लिए कांग्रेस से करण दलाल का नाम सबसे आगे माना जा रहा था। दलाल ने अपने स्तर पर चुनाव का प्रचार भी शुरू कर दिया थाए लेकिन पार्टी के स्थानीय नेताओं की नाराजगी ने उनके चुनावी रथ को रोक दिया। टिकट कटने से जहां एक तरफ पलवल बेल्ट के समर्थक पार्टी से नाराज दिखाई दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ ओल्ड विधान सभा, बल्लभगढ़, एनआईटी, तिगांव व पृथला के समर्थक काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। इसका सीधा असर महेंद्र प्रताप के घर पर शुक्रवार सुबह दिखाई दिया। बल्लभगढ़ से पूर्व विधायिका शारदा राठौर, पृथला से रघुवीर तेवतिया, तिगांव क्षेत्र से जितेंद्र चंदेलिया। एनआईटी से अनिल कुमार, रिंकू चंदेला, पराग शर्मा सहित अन्य नेता व समर्थक सुबह से ही महेंद्र के निवास पर नजर आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed