{"_id":"6a00bc7923a908659906b545","slug":"elderly-woman-killed-after-being-hit-by-a-careless-bike-rider-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69622-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लापरवाह बाइक चालक ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लापरवाह बाइक चालक ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
ददसिया से इस्माइलपुर दवा लेने जा रही थी वृद्धा, पल्ला थाना पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला क्षेत्र के पुस्ता रोड पर पीर बाबा के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में लिफ्ट लेकर जा रही एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला घायल हुई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
ददसिया निवासी मंजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मां जीतकौर (75) आठ मई को दवा लेने के लिए गांव से इस्माइलपुर जा रही थीं। उन्होंने रास्ते में एक परिचित की मोटरसाइकिल से लिफ्ट ली थीं। शाम करीब 7:30 बजे जब वे पुस्ता रोड पर पीर बाबा के पास पहुंचे, तभी बसंतपुर गांव की तरफ से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में जीतकौर और गोदावरी नामक महिला को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मंजीत ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जीतकौर को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिले रुक्का और एमएलआर के आधार पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू की।