फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Elderly woman injured in car accident dies, family protests

Faridabad News: कार की टक्कर से घायल बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों का किया प्रदर्शन

Tue, 16 Dec 2025 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman injured in car accident dies, family protests
वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। संजय कॉलोनी क्षेत्र में शनिवार शाम कार की टक्कर से घायल हुई 62 वर्षीय महिला की सोमवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर सोमवार सुबह सेक्टर-23 की सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर सड़क खाली कराई।

मृतका की पहचान पुष्पा रानी (62) के रूप में हुई है। मृतका की छोटी बहू पूनम ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे पुष्पा रानी घर से लगभग 100 मीटर दूर गली के मोड़ पर खड़ी थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति वेगनआर कार लेकर आया और बिना देखे गाड़ी को बैक करने लगा। बैक करते समय कार की टक्कर से पुष्पा रानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद कार चालक ने ही उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, इलाज के बाद चालक ने पुष्पा रानी को घर छोड़ दिया और यह कहकर चला गया कि वह इलाज और दवाइयों का पूरा खर्च उठाएगा। हालांकि देर रात उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज से मना करते हुए दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज के दौरान खर्च के लिए उनसे पैसे मांगे गए, जबकि वाहन चालक से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान पुष्पा रानी की मौत हो गई। इधर, सड़क पर प्रदर्शन की सूचना मिलते ही संजय कॉलोनी चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज कैलाश चंद ने बताया कि अभी तक मृतका के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों को चौकी में आकर शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed