फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Elderly woman dies in roadways bus accident

Faridabad News: रोडवेज बस की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

Tue, 17 Jun 2025 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies in roadways bus accident
नहीं हो सकी पहचान, अजरौंदा चौक पर हुआ हादसा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अजरौंदा चौक पर हरियाणा रोडवेज के बल्ल्भगढ़ डिपो की बस के चालक ने सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अब मृतका की पहचान के प्रयास कर रही है।


अजरौंदा चौक पर ये हादसा मंगलवार दोपहर बाद लगभग 4 बजे हुआ। बल्लभगढ़ डिपो की एक बस रेवाड़ी के लिए जा रही थी। अजरौंदा चौक पर बस पहुंची तो सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को चालक ने टक्कर मार दी। महिला सड़क पर गिर गई और सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम तक हादसे में मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान के प्रयास टीम कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed