फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Elderly man robbed at gunpoint

Faridabad News: बुजुर्ग के साथ पिस्तौल की नोक पर की लूट

Sun, 26 Oct 2025 06:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
Elderly man robbed at gunpoint
बल्लभगढ़। सीकरी से घर जा रहे बुजुर्ग को पिस्तौल दिखाकर सोने की अंगूठी और पांच हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। भाटिया कॉलोनी निवासी रणधीर सिंह ने बताया कि बेटे सचिन की वर्कशॉप सीकरी में है। वह सुबह 10 बजे जाते हैं और शाम को 4 बजे वापस आते हैं। 25 अक्तूबर को स्कूटी से वह वर्कशॉप से घर आ रहे थे। जैसे ही वह मलेरना कट से आगे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर बने सर्विस रोड पर पहुंचे तो वहां पर एक बाइक चालक ने उनको आवाज लगाई। आरोपी ने कहा कि वह काफी देर से आवाज लगा रहा है। पीड़ित ने आरोपियों को बताया कि उनके कान में मशीन लगी हुई है। आरोपी ने उनको कपड़ों के बीच में छिपाई हुई पिस्तौल से डराया, जिस पर उन्होंने डर से सोने की अंगूठी और जेब में रखे 5 हजार रुपये लूटकर ले गए। आरोपी लूटपाट करने के बाद मलेरना की तरफ भाग गए। उन्होंने बताया कि आरोपी ने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे और मुंह पर सफेद रंग का कपड़ा बांध रखा था। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed