फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Elderly man lost Rs 60 lakh while trying to make profit

Faridabad News: मुनाफा कमाने के चक्कर में बुजुर्ग ने गंवाए 60 लाख रुपये

Sat, 15 Jun 2024 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Elderly man lost Rs 60 lakh while trying to make profit
मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। चावला कॉलोनी निवासी बुजुर्ग महिला के साथ मुनाफा कमाने के नाम पर 60 लाख 50 हजार रुपये ठगी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब भी बुजुर्ग रकम वापस लेने के लिए जाती तो आरोपी बहाना बनाकर लौटा देता था। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चावला कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि सेक्टर-11 निवासी राजू गुप्ता का उनके घर पर आना जाना था। राजू गुप्ता ने क्रेडिट एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड के नाम से फाइनेंस कंपनी खोली हुई थी। इसमें वह रुपये डिपोजिट कर उस पर अच्छा रिटर्न देता है। आरोपी अच्छा रिटर्न देने की बात कर मां मीरा देवी को उलझा लिया। मां ने राजू की बात पर विश्वास कर साल 2008 से साल 2011 तक 60 लाख 50 हजार रुपये उसके पास जमा कर दिए। आरोप है कि बुजुर्ग महिला ने जब भी रकम वापस मांगी तो आरोपी उनको बहला फुसला देता था। कुछ समय के बाद उसने कहा कि वह अपना मकान बेचकर पैसे दे देगा। अप्रैल 2020 में आरोपी ने अपना मकान 4.50 करोड़ रुपये में बेच दिया और सेक्टर- 11 में शिफ्ट हो गया, इसके बाद भी आराेपी ने पैसे वापिस नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed