फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Elderly man injured in bike collision

Faridabad News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग घायल

Thu, 19 Feb 2026 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Elderly man injured in bike collision
पुन्हाना। बिछोर गांव में खेतों से घर आ रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में बुजुर्ग को पुन्हाना के सामुदायिक केन्द्र में दाखिल कराया जहां से उसे नल्हड मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में तय्युम पुत्र शहीद निवासी बिछोर ने बताया कि 13 फरवरी को वह और उसका पिता शहीद खेतों से घर पैदल आ रहे थे। जैसे ही उसका पिता उजीना ड्रेन के नजदीक पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार बाइक आई और उसके पिता को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार मौके से बाइक सहित फरार हो गया। राहगीरों की मदद से शहीद को पुन्हाना अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने नल्हड मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed