फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Elderly man dies after being hit by a water tanker

Faridabad News: पानी के टैंकर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Sun, 28 Sep 2025 07:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:10 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by a water tanker
साइकिल से अपने घर जा रहे थे बुजुर्ग, मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सरपंच चौक लक्ष्मी नारायण वाटिका के पास साइकिल से अपने घर जा रहे बुजुर्ग को पानी के टैंकर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में टैंकर बुजुर्ग के ऊपर से गुजर गया। स्थानीय लोग बुजुर्ग को उपचार के लिए निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। थाना कोतवाली पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

नंगला एन्क्लेव पार्ट 2 निवासी हरेंद्र उर्फ बबलू ने बताया कि 25 सितंबर की शाम को उनको फोन पर सूचना मिली कि उनके ससुर रामजीलाल का एक्सीडेंट हो गया है। उनके ससुर के भाई चंद्रपाल ने उनको बताया कि वह प्लाॅट पर ( सरपंच चौक से सोहना रोड की तरफ ) जा रहा था। रामजीलाल साइकिल पर सवार होकर अपने प्लाॅट से सरपंच कॉलोनी की तरफ से घर आ रहा था। जैसे ही वह सरपंच चौक लक्ष्मी नारायण वाटिका के पीछे पहुंचे। तो पानी के टैंकर ने उसके ससुर की साइकिल में टक्कर मार दी। जिसके बाद उनको उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया कि एक ट्रैक्टर के पीछे दो पानी के टैंकर जोड़ रखे थे। वहीं टैंकर रामजीलाल के ऊपर से गुजर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed