फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Elderly man assaulted after asking for repayment of a loan

Faridabad News: उधार दिए रुपये मांगने पर बुजुर्ग से मारपीट

Mon, 28 Sep 2026 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Elderly man assaulted after asking for repayment of a loan
सात नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। उधार दिए तीन लाख रुपये वापस मांगने गए बुजुर्ग किसान पर सरिये से हमला और मारपीट कर जांघ की हड्डी तोड़ने का आरोप है। घटना नौ सितंबर की रात सोहना रोड स्थित परम धर्म कांटा के पास हुई।

आरोप है कि रुपये मांगने पर मनोज, आलोक और उनके साथ मौजूद 4-5 अन्य लोगों ने राजबीर सैनी से लात-घूंसों से मारपीट की थी। इसके बाद मनोज ने लोहे के सरिये से उनकी जांघ पर वार किया। मेडिकल और एक्स-रे रिपोर्ट में फ्रैक्चर की पुष्टि के बाद मुजेसर थाना पुलिस ने 27 सितंबर को 7 नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सरूरपुर निवासी सतपाल सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता राजबीर सैनी खेतीबाड़ी करते हैं। आरोप है कि सोहना रोड स्थित परम धर्म कांटा पर पिकअप की बॉडी बनाने का काम करने वाले मनोज और आलोक ने करीब 8-9 महीने पहले व्यापार के लिए उनसे 3-4 लाख रुपये उधार लिए थे। 2-3 महीने में रकम लौटाने का भरोसा दिया था। रुपये वापस नहीं मिलने पर दोनों ने तीन लाख रुपये का चेक दिया और नौ सितंबर को नकद भुगतान करने की बात कही थी। शिकायत के अनुसार, नौ सितंबर की रात करीब आठ बजे राजबीर रुपये लेने पहुंचे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मेडिकल जांच और एक्स-रे रिपोर्ट में उनकी जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed