फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Elderly Man Accuses Brothers and Nephews of Encroaching on Land

Faridabad News: बुजुर्ग ने भाई-भतीजों पर लगाया जमीन पर कब्जा करने का आरोप

Tue, 26 May 2026 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Elderly Man Accuses Brothers and Nephews of Encroaching on Land
गांव अटाली का मामला, आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव अटाली में जमीन विवाद को लेकर बुजुर्ग ने अपने ही भाई और भतीजों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। थाना छायंसा पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


गांव अटाली निवासी भूपलाल ने आरोप लगाया है कि उनके भाई और भतीजे जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और खेत से सामान चोरी कर ले गए। भूपलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी छह बेटियां हैं और कोई बेटा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई और भतीजे लंबे समय से उनकी जमीन को लेकर विवाद कर रहे हैं तथा जबरदस्ती खेत जोतने का प्रयास कर रहे थे। मामले को लेकर पहले भी थाना छायंसा में शिकायत दी गई थी। इसके बाद गांव के गणमान्य लोगों और समाज के अन्य व्यक्तियों ने झगड़ा समाप्त कराने के लिए जमीन की पैमाइश कराने की सलाह दी। उन्होंने राजस्व विभाग से जमीन की पैमाइश कराई, जिसकी प्रति भी पुलिस को सौंपी गई है। उनका कहना है कि पटवारी और गिरदावर की पैमाइश के अनुसार जमीन का रकबा, बैनामा और गिरदावरी सभी उनके नाम पर दर्ज हैं। बावजूद इसके आरोपी पक्ष फर्जी दस्तावेज और झूठी पैमाइश दिखाकर जमीन पर अपना अधिकार जताने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि बीरचंद, बीरेंद्र, जितेंद्र, ओमवीर और देसराज ने खेत में पैमाइश के दौरान लगाए गए पोल भी उखाड़ लिए और उन्हें चोरी कर ले गए। साथ ही 21 मई को खेत से 10 लट्ठे और 3 बंडल तार चोरी करने का भी आरोप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि बेटा न होने के कारण आरोपी उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं और खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि किसी भी हालत में जमीन नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed