फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Eight pilgrims robbed after being drugged

Faridabad News: नशीला पदार्थ पिलाकर आठ श्रद्धालुओं से लूट

Thu, 01 Oct 2026 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Eight pilgrims robbed after being drugged
एक 56 वर्षीय एक श्रद्धालु लापता, सिकरी में बालाजी मंदिर के पास सेब और पेय पदार्थ देने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। माता वैष्णो देवी की पैदल यात्रा पर निकले आठ श्रद्धालुओं को सिकरी क्षेत्र में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटने का आरोप है। आरोप के मुताबिक सभी को सेब और पेय पदार्थ दिया गया था, जिसे खाने-पीने के बाद वे बेहोश हो गए। होश में आने के बाद सात श्रद्धालु अलग-अलग जगहों पर मिले, जबकि 56 वर्षीय नारायण सिंह ठाकुर का अब तक पता नहीं चला है। परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-58 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लापता श्रद्धालु की तलाश शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गांव किशनपुर निवासी रामेश्वर ठाकुर ने पुलिस को बताया कि उनके पिता नारायण सिंह ठाकुर सात अन्य ग्रामीणों के साथ पांच सितंबर को पैदल माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए निकले थे। 27 सितंबर को परिजनों को सूचना मिली कि फरीदाबाद में दो लोग नशे की हालत में पड़े हैं। इसके बाद परिजन फरीदाबाद पहुंचे।
विज्ञापन


रामेश्वर के अनुसार, जांच करने पर पता चला कि सिकरी स्थित बालाजी मंदिर के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने श्रद्धालुओं को सेब और पेय पदार्थ दिया था। आरोप है कि इसे खाने-पीने के बाद सभी बेहोश हो गए। होश आने पर उनके मोबाइल और नकदी गायब मिली। परिजनों और पुलिस की तलाश के दौरान समूह के सात सदस्य वीरेंद्र, बालमुकुंद, भाई साहब, तोरण, बालक सिंह, रंजीत और गोपाल दिल्ली, मथुरा और भोपाल समेत अलग-अलग स्थानों से मिल गए। हालांकि, नारायण सिंह ठाकुर का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ लापता श्रद्धालु की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed