{"_id":"6995fdadea8800330e0288ea","slug":"eight-people-involved-in-a-fight-at-a-wedding-were-arrested-and-sent-to-jail-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63245-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शादी समारोह में लड़ाई -झगड़ा करने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शादी समारोह में लड़ाई -झगड़ा करने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दस फरवरी को सेक्टर-16 स्थित एक शादी समारोह स्थल पर मारपीट करने के मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार किए गए है। पुलिस चौकी सेक्टर 16 की टीम कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित, लोकेश, सोनू, दीपक, शिवम निवासी ओल्ड फरीदाबाद, तुषार निवासी सैक्टर-16, कुलदीप निवासी राजीव नगर व राहुल चंदीला निवासी खेड़ी पुल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दूल्हा पक्ष की तरफ से शादी समारोह में आए थे। कार्यक्रम के दौरान शादी समारोह में शोर शराबा व कमेंट कर रहे थे, शिकायतकर्ता के परिवार वालों ने उनको वहां से जाने के लिए कहा जिसको लेकर आरोपित व अन्य ने अपने कुछ और साथियों को फोन कर बुलाकर मारपीट की। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि कृष्ण कुमार निवासी करुणा नगर सैक्टर- 89 फरीदाबाद ने पुलिस चौकी सेक्टर-16 में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि दस फरवरी को उसकी बहन की बेटी की शादी एक धर्मशाला सैक्टर-16 में थी, जहां बारात में आये कुछ लड़के शोर शराबा करने लगे। जब उन्हें मना किया तथा वहां से जाने के लिए कहा तो वो उसके परिवार के सदस्यों के साथ बहस करने लगे। समझाने पर आरोपी वहां से चले गए कुछ समय बाद दोबारा से अपने अन्य साथियों के साथ समाहार स्थल पर आए पर और मारपीट कर करने लगे। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने एफआईआर दर्ज कराई थी।