फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Eight days are important to increase the ranking in the clean survey, the team can come to the city anytime from today till 31

स्वच्छ सर्वेक्षण में रैंकिंग बढ़ाने के लिए आठ दिन अहम, शहर में आज से 31 तक कभी भी आ सकती है टीम

Wed, 23 Mar 2022 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Eight days are important to increase the ranking in the clean survey, the team can come to the city anytime from today till 31
फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय के बाहर दीवार के पास लगा ढेर । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। नगर निगम शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इसके तहत वार्ड स्तर पर भी सफाई के लिए कार्य चल रहा है। इसके बावजूद भी शहर में कई जगहों से समय से कूड़ा नहीं उठने से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, बृहस्पतिवार से 31 मार्च तक स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम शहर में साफ-सफाई का जायजा लेने के लिए आएगी। ऐसे में आठ दिन निगम के लिए अहम हैं।
विज्ञापन

नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत शहर को पूरी तरह से साफ सुथरा बनाने का दावा करता है। इसके तहत लगातार सीवर, नालों और अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है, ताकि शहर को साफ रखा जा सके। वहीं, मार्च में स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम आने को लेकर निगम सफाई को लेकर गंभीर है। इसके तहत नियमित कूड़े का उठान कराया जा रहा है, जिससे टीम को शहर में गंदगी कम मिले। साथ ही प्रमुख जगहों के शौचालयों को भी साफ कराया जा रहा है। वहीं सड़कों पर स्वीपिंग मशीन से सफाई चल रही है। लोगों को जागरूक करने के लिए नारे भी लिखवाए गए हैं। हालांकि, निगम के प्रयासों के बावजूद भी नहरपार, ग्रेटर फरीदाबाद, सेक्टर-17, खेड़ीपुल आदि जगहों पर कूड़ों की ढेर लगे रहते हैं। निगम मुख्यालय एनआईटी के बाहर भी सूखे पत्तों की ढेर लगे हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम कई क्षेत्रों में साफ सफाई पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन

नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त अभिषेक मीना ने बताया कि सफाई को लेकर सभी को पहले से निर्देश हैं। तीन-चार माह से सफाई को लेकर काफी काम हुआ है। कॉलोनियों और सेक्टरों से खत्तों में कमी की गई है। छोटे-बड़े नालों की भी सफाई चल रही है। लोगों से अपील है कि कूड़ा वाहनों में डाले, जिससे शहर को साफ बनाने में मदद मिल सके। उन्होंने बताया कि 24 से 31 के बीच स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम सफाई कार्यों का जायजा लेने आ सकती है। ऐसे में लोगों को भी सफाई पर ध्यान देना चाहिए। पहले से अब सफाई में काफी सुधार आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed