फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Eight accused arrested in five cases of cyber fraud.

Faridabad News: साइबर ठगी के पांच मामलों में आठ आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Eight accused arrested in five cases of cyber fraud.
खाते उपलब्ध कराने वाले भी दबोचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना एनआईटी और सेंट्रल थाना पुलिस ने ठगी के पांच अलग-अलग मामलों का पर्दाफाश कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने न केवल ठगी की रकम अपने खातों में प्राप्त करने वाले खाताधारकों को पकड़ा है, बल्कि साइबर अपराधियों को कमीशन पर बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क को भी ध्वस्त किया है।

पहले मामले में 99 एकड़ एप पर मकान किराये का विज्ञापन डालने वाले व्यक्ति से 99 हजार रुपये ठग लिए गए। ठगों ने यूपीआई और बैंक डिटेल भरवाकर खाते से 60 हजार और 39 हजार रुपये उड़ा दिए। पुलिस ने पवन कुमार निवासी अंबेडकर नगर, यूपी, हाल गुरुग्राम को गिरफ्तार किया। पवन के खाते में ठगी के रुपये आए थे, जिसने सोशल मीडिया के जरिए अपना खाता ठगों को उपलब्ध कराया था। 15 अगस्त को एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर उसके खाते से 68 हजार रुपये निकाल लिए गए। मामले में एनआईटी थाना पुलिस ने ग्वालियर निवासी पवन रजक और सुजल शर्मा को दबोचा। पवन के खाते में 46 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे, जबकि उस खाते से जुड़ी ई-मेल की रिकवरी आईडी सुजल के नाम रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर थी।
विज्ञापन


तीसरे मामले में सर्च इंजन से नंबर निकालकर गैस बुकिंग कराने के नाम पर केवाईसी लिंक भेजकर उत्तम नगर निवासी से 20 हजार रुपये ठगे गए। पुलिस ने जींद निवासी राहुल को गिरफ्तार किया, जिसके खाते में 11 हजार रुपये पहुंचे थे। वहीं चौथे व पांचवें मामले में सेक्टर-29 निवासी व्यक्ति के दो खातों से बिना किसी ओटीपी के एक लाख रुपये निकाल लिए गए। इस मामले में साइबर थाना सेंट्रल ने साहिल, गुरजस, बाबू सिंह और सतीश को गिरफ्तार किया। साहिल और सतीश के खातों में 50-50 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे, जबकि गुरजस और बाबू सिंह ने ये खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सभी 8 आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed