Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   EduSAT will help children with their studies.

Faridabad News: एडुसैट से बच्चों को मिलेगी पढ़ाई में मदद

Wed, 11 Nov 2026 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
EduSAT will help children with their studies.
9 से 15 नवंबर तक का प्रसारण शेड्यूल जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की पढ़ाई को बेहतर बनाने और शिक्षकों को अतिरिक्त शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग ने एडुसैट प्रसारण का साप्ताहिक कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत 9 से 15 नवंबर तक विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे। विभाग की ओर से 11 नवंबर के लिए भी प्रसारण का कार्यक्रम जारी किया गया है। 9 और 10 नवंबर को छुट्टी होने कारण इसे बुधवार को जारी किया गया है।

एडुसैट के माध्यम से विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं के अलावा डिजिटल माध्यम से पढ़ाई से जुड़ी अतिरिक्त सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विषयों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करना और उनकी पढ़ाई में आने वाली कठिनाइयों को दूर करना है। वहीं, शिक्षकों को भी शिक्षण कार्य में सहयोग देने के लिए शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र में 9 से 15 नवंबर तक का प्रसारण शेड्यूल दिया गया है। इसके अनुसार स्कूलों में निर्धारित समय पर एडुसैट कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा। एडुसैट कार्यक्रमों के माध्यम से डिजिटल शिक्षण को बढ़ावा मिलेगा। शिक्षक भी प्रसारित होने वाली सामग्री का इस्तेमाल कक्षा शिक्षण में कर सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के नए तरीके समझने और विषयों की बेहतर तैयारी करने में सहायता मिलेगी। हालांकि किस दिन कौन सा विषय पढ़ाया जाएगा, इसकी जानकारी अभी आधिकारिक पोर्टल पर नहीं जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed