फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Education volunteers staged a protest demanding

Faridabad News: एजुकेशन वालंटियर्स ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Fri, 27 Feb 2026 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Education volunteers staged a protest demanding
नूंह। लघु सचिवालय में बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में पहुंचे एजुकेशन वालंटियर्स ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

वालंटियर्स ने बताया कि वे हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तहत ड्रॉपआउट बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में 1125 एजुकेशन वालंटियर्स प्रतिवर्ष 20 से 25 हजार बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ते हैं। उनका चयन ऑनलाइन टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद मेरिट के आधार पर हुआ है। इसके बावजूद उनका कार्यकाल केवल 9 महीने का है और उन्हें मात्र 10 हजार रुपये मानदेय दिया जाता है, जो डीसी रेट से भी कम है। उन्होंने कार्यकाल 12 महीने करने, मानदेय 27 हजार रुपये करने, शिक्षा विभाग में समायोजन और जॉब सिक्योरिटी देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed