{"_id":"5ffdd9088ebc3e340274a7a9","slug":"eddie-sports-beats-phoenix-faridabad-news-noi5595224119","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडी स्पोर्ट्स ने फोनिक्स को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडी स्पोर्ट्स ने फोनिक्स को दी मात
विज्ञापन
एडी स्पोर्ट्स ने फोनिक्स को दी मात
फरीदाबाद। गांव पाली स्थित रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले गए 15वें रविंदर फागना मिक्स कॉरपोरेट क्रिकेट लीग मैच में एडी स्पोर्ट्स क्लब ने फोनिक्स ब्रॉस को आठ रन से हरा दिया। विनीत गांधी को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
कोच धर्मेंद्र फागना ने बताया कि एडी स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 144 रन बनाए। एडी स्पोर्ट्स के बल्लेबाज सुमित अब्बी ने 35 रन, अंशुल ने 27 रन और शुभम ने 23 रन बनाए। फोनिक्स ब्रॉस के गेंदबाज अर्पित, पुजीत और नीरज नागर ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फोनिक्स ब्रॉस की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 136 रन ही बना सकी। बल्लेबाज विनीत गांधी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। प्रवीण चुग ने 21 रन और सचिन ने 16 रन बनाए। एडी स्पोर्ट्स के गेंदबाज सुरेश भड़ाना ने दो विकेट, गौरव वशिष्ठ, संजय भाटिया और अशोक भड़ाना ने एक-एक विकेट लिए। मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए सुमित अब्बी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सुरेश भड़ाना को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।