फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ED team will reach the university and start investigation

Faridabad News: ईडी की टीम यूनिवर्सिटी में पहुंच जांच शुरू करेगी

Sat, 15 Nov 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
ED team will reach the university and start investigation
टेरर फंडिंग और यूनिवर्सिटी प्रबंधन के बैंक खातों की जांच करेगी ईडी की टीम
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के बैंक खाते भी किए जा रहे हैं फ्रीज

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम अल फलाह यूनिवर्सिटी में जल्द ही पहुंचकर जांच शुरू करेगी। टेरर फंडिंग और यूनिवर्सिटी प्रबंधन के बैंक खातों की जांच ईडी की टीम करेगी। टीम ये पता लगाएगी कि आखिर यूनिवर्सिटी के खातों में फंडिंग कहां से आ रही थी। खुफिया विभाग के सूत्रों की मानें तो यूनिवर्सिटी को विदेशों से भी फंडिंग आती है। इसके पीछे कारण अल्प संख्यकों को यहां मुफ्त या स्कॉलरशिप में शिक्षा देना बताया जाता है।

ईडी की टीम के शुक्रवार को अल फलाह यूनिवर्सिटी परिसर पहुंचकर जांच करने की सूचना पहले मिली थी। लेकिन शुक्रवार को ईडी की टीम यूनिवर्सिटी परिसर नहीं पहुंची। ऐसे में अब शनिवार से ईडी की टीम मामले में जांच शुरू कर सकती है। वहीं एहतियात के तौर पर फरीदाबाद पुलिस की टीम अब भी यूनिवर्सिटी परिसर में मौजूद है। ताकि यहां जांच के लिए आने वाले एनआईए, जम्मू कश्मीर पुलिस व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को वे सहयोग कर सकें।
विज्ञापन

इसके साथ ही फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा की अलग-अलग टीमें भी यूनिवर्सिटी परिसर पर नजर बनाए हुए हैं। समय-समय पर ये टीमें यूनिवर्सिटी परिसर में अंदर भी जाकर चेक करती हैं। इसके साथ ही खुफिया विभाग की टीम के कर्मी भी यहां यूनिवर्सिटी परिसर में सक्रिय हैं। वे भी अपने स्तर पर यहां की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। शुक्रवार को खास तौर पर पुलिस, अपराध शाखा व खुफिया विभाग की टीमें यूनिवर्सिटी व आस-पास के इलाके में सक्रिय रही। जुम्मे की नमाज के दौरान संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस की टीमें पूरे इलाके में घूमती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed