फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ED seized immovable assets worth Rs 131.5 crore during raids conducted at director and company offices of Amir

ED Raid: ईडी ने अमीरा प्योर फूड्स के निदेशक समेत अन्य ठिकानों पर मारा छापा, 131.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

Fri, 15 Mar 2024 06:33 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 15 Mar 2024 06:33 AM IST
सार

बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अमीरा प्योर फूड्स के यहां छापा मारा। छापेमारी के दौरान 131.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त की है।

विज्ञापन
ED seized immovable assets worth Rs 131.5 crore during raids conducted at director and company offices of Amir
प्रवर्तन निदेशालय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को हरियाणा में अमीरा प्योर फूड्स के निदेशक, सहायक और कंपनी के ठिकानों पर छापा मारा। 1201.85 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में ईडी ने पीएमएलए के तहत अमीरा प्योर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ी 131.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की है। इसमें करनाल और फरीदाबाद में स्थित विशाल भूखंड और नई दिल्ली एवं गुरुग्राम में आवासीय घर शामिल हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा, लोन धोखाधड़ी मामले में अमीरा प्योर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व निदेशकों और समूह की सहायक कंपनियों से संबंधित ये जब्ती की गई है।

विज्ञापन


ईडी ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत सीबीआई की ओर से दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की। सीबीआई ने केनरा बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के संघ को 1201.85 करोड़ रुपये की क्षति पहुंचाने और धोखाधड़ी, हेराफेरी, विश्वासघात के आरोपों में अमीरा प्योर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, करण ए चनाना, अनीता डियांग, अनिल गुप्ता और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


ईडी की जांच में पता चला है कि आरोपियों ने अन्य संस्थाओं के साथ मिलीभगत कर बैंकों से लिए गए लोन की धनराशि विभिन्न शेल कंपनियों के खातों में अवैध रूप से स्थानांतरित कर दी। इससे पहले ईडी ने समूह से संबंधित विभिन्न ठिकानों पर छापे मारकर आपत्तिजनक दस्तावेज और 1.01 करोड़ रुपये की नकदी जब्त  की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed