फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ED action ends late last night, Congress leader calls it unfortunate

Faridabad News: ईडी की कार्रवाई देर रात हुई खत्म, कांग्रेस नेता ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Sat, 17 Jan 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
ED action ends late last night, Congress leader calls it unfortunate
ईडी की कार्रवाई देर रात हुई खत्म, कांग्रेस नेता ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी महेंद्र प्रताप के सैनिक कॉलोनी स्थित आवास पर ईडी की कार्रवाई लगभग 16 घंटे तक चली। रेड की ये कार्रवाई बृहस्पतिवार सुबह शुरू हुई और देर रात 11 बजे समाप्त हुई। ईडी की टीम ने यहां से कुछ दस्तावेज लेकर व पूछताछ कर चली गई। जांच एजेंसी के सूत्रों की मानें तो पीयूष-महिंद्रा मॉल विवाद को लेकर ये जांच चल रही है और इसी के तहत कार्रवाई की गई।

कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने कहा कि हमारा परिवार दशकों पुराना राजनैतिक परिवार है, भाग थोड़ी न जाते। ईडी वाले एक नोटिस भेज देते। अगर आपको कोई चीज चाहिए कि कोई जानकारी आपको लेनी है तो आप हमें एक नोटिस भेजे देते। यह पेपर प्रोवाइड कर दो और जो पेपर उन्होंने मांगी है वह सारी चीजें सारे के सारे ऑनलाइन सरकारी रिकॉर्ड में पहले ही जमा है। ईडी ने जो दस्तावेज मांगे वो सब उनको दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप के निवास पर शुक्रवार को नूंह के कांग्रेस विधायक आफताब अहमद भी मिलने पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि ये राजनीति विरोधियों का षड्यंत्र है और वह भी खासतौर पर जो कांग्रेस में प्रतिष्ठित पदों पर या जिन्होंने जन सेवा करी है। उनके मनोबल को तोड़ने के लिए ये किया जा रहा है। हम जनता की आवाज उठाते हैं और यह परिवार बीते 6-7 दशकों से जनसेवा कर रहा है। प्रजातंत्र को गला घोट के और जिस तरीके से कार्रवाई की जा रही है, उसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed