{"_id":"690a5045cf56cc4bba0a59ba","slug":"e-waste-collection-drive-organised-at-rps-savanna-society-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55037-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आरपीएस सवाना सोसाइटी में ई-वेस्ट संग्रह अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आरपीएस सवाना सोसाइटी में ई-वेस्ट संग्रह अभियान चलाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर- 88 स्थित आरपीएस सवाना सोसाइटी में ई-वेस्ट कलेक्शन ड्राइव का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासियों ने भाग लिया। निवासियों ने अपने पुराने और अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नमो ई- वेस्ट (सरकार द्वारा अधिकृत रीसायकलर) को सौंपकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया।
इस दौरान ई- वेस्ट के संबंध में निवासियों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम भी रखा गया। इसके साथ ही बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। इसके बाद विजयी बच्चों को प्रमाणपत्र से पुरस्कृत भी किया गया।
सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान आकाशदीप पटेल ने बताया कि हम पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। ई-वेस्ट का सही निस्तारण हमारी धरती को प्रदूषण-मुक्त रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ग्रीन कमेटी सदस्य गीतांजलि अग्रवाल ने बताया कि यह अभियान दिखाता है कि जब समाज एकजुट होकर काम करता है, तो बदलाव संभव है। हम सभी ने मिलकर एक हरित कल की ओर कदम बढ़ाया है। इस दौरान आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि मिथलेश शर्मा और उमा कजला मौजूद रहीं।