फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   E-office system

ई-ऑफिस व्यवस्था गंभीरता से लागू करें : नगराधीश

Thu, 14 Oct 2021 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
E-office system
फरीदाबाद। प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में स्थित सभी विभागों व कार्यालयों में कागज मुक्त काम होना चाहिए। सभी पत्रों को ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से भेजा जाना चाहिए। यह दिशा-निर्देश नगराधीश पुलकित मल्होत्रा ने लघु सचिवालय सेक्टर-12 के सभागार कक्ष में ई-ऑफिस, सीएम विंडो, एसएमजीटी के संबंध में आयोजित समीक्षात्मक बैठक दिए।
विज्ञापन

नगराधीश ने कहा कि राज्य सरकार ने जिला प्रशासन के माध्यम से सभी विभागों को कागज मुक्त बनाने की दिशा में कार्य करते हुए ई-ऑफिस प्रणाली की शुरुआत की है जिसके लिए सभी अधिकारी व कर्मचारियों का ईएमडी डाटा तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर सभी विभागों व कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली पर काम करने के लिए एक-एक नोडल अधिकारी व एक-एक मास्टर ट्रेनर नियुक्त हैं। नोडल अधिकारी व मास्टर ट्रेनर को निरंतर ई-ऑफिस प्रणाली से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब मास्टर ट्रेनर की जिम्मेदारी होगी कि अधिकारियों व कर्मचारियों को भी ई-ऑफिस प्रणाली व फाइल की मूवमेंट करने के लिए फाइल क्रिएट करने, रिसीट करने तथा सेंड करने संबंधी संपूर्ण जानकारी दें। संबंधित लोग आईडी व पासवर्ड को भी सुरक्षित रखें क्योंकि कार्यालयों में कई बार बहुत ही गोपनीय रिकॉर्ड से संबंधित पत्र व्यवहार होते हैं।
विज्ञापन

नगराधीश ने कहा कि बहुत जल्द ही प्रदेश स्तर पर ई-ऑफिस प्रणाली की शुरुआत हो जाएगी, जिसके बाद ऑफलाइन फाइल भेजना व स्वीकृत करना संभव नहीं हो पाएगा इसलिए ई-आफिस पोर्टल पर काम करने की आदत अभी से डाल लें तथा सभी फाइलों की मूवमेंट ई-आफिस प्रणाली पर शुरू कर दें। इस दौरान सीएम विंडो के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से समीक्षा करते हुए कहा कि सीएम विंडो एक ऑनलाइन सार्वजनिक प्लेटफार्म है। सीएम विंडो एक शिकायत प्राप्त करने वाला पोर्टल है जो हरियाणा राज्य के प्रत्येक जिलों से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed