फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   E-life center to be opened in Neemka jail

नीमका जेल में खोला जाएगा ई-संजीवन केंद्र

Tue, 15 Dec 2020 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
E-life center to be opened in Neemka jail
नीमका जेल में खोला जाएगा ई-संजीवन केंद्र
विज्ञापन

फरीदाबाद। नीमका जेल के कैदियों को इलाज के लिए अब अटल बिहारी वाजपेयी नागरिक अस्पताल लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जेल में केंद्र सरकार की ई-संजीवनी योजना के तहत केंद्र खोला जाएगा। वीडियो कॉल के माध्यम से ही बंदी डॉक्टरों से चिकित्सकीय परामर्श ले सकेंगे। जेल अधीक्षक जय किशन छिल्लर ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार के इलाज की सेवाएं बंद थी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने फोन पर मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई थी। प्रदेश में डॉ. उपेंद्र भारद्वाज ने सबसे अधिक 1022 लोगों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। इनके बाद डॉ. अरुणा गोयल ने 353 लोगों को टेली कंसलटेशन दी थी। डॉक्टरों के इस कार्य से स्वास्थ्य निदेशालय काफी प्रभावित हुआ है। अब इसे प्रभावी ढंग से लागू करने का फैसला किया है। इसकी शुरुआत नीमका जेल के बंदियों से होगी। इससे पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों को लाभ मिलेगा। क्योंकि पुलिस को बंदियों को अस्पताल तक ले जाने पर काफी इंतजाम करने पड़ते हैं।
उन्होंने कहा कि ई-संजीवनी केंद्र के लिए नीमका जेल की डिस्पेंसरी और नागरिक अस्पताल के कॉन्फ्रेंस हॉल को स्टूडियो में बदला जाएगा। दोनों ही स्थानों पर स्क्रीन, कैमरे और साउंड सिस्टम लगाया जाएगा। जेल अधीक्षक ने बताया कि ई-संजीवनी योजना के तहत शुरू होने टेली कंसलटेशन का लाभ सामान्य लोगों को भी मिलेगा। इसके लिए 15 डॉक्टर तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

कोरोनाकाल में जेल में शुरू की गई टेली कंसलटेंसी सुविधा का व्यापक असर देखने को मिला है। इसलिए ई-संजीवनी योजना को प्रभावशाली बनाए जाने का फैसला लिया गया है, जिससे की ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रणदीप सिंह पूनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed