फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dumping yard and encroachment coming in the way of Delhi-Mumbai Expressway project

Faridabad News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे परियोजना के आड़े आ रहे डंपिंग यार्ड और अतिक्रमण

Mon, 05 Aug 2024 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dumping yard and encroachment coming in the way of Delhi-Mumbai Expressway project
- प्राधिकरण ने जिला प्रशासन से परियोजना के बीच आने वाली रुकावटों को हटाने की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के किनारे सर्विस लेन पर बने डंपिंग यार्ड और अतिक्रमण को हटवाने के लिए जिला प्रशासन को शिकायत दी हैं। इसके अलावा प्राधिकरण ने परियोजना के बीच आने वाली सभी रुकावटों को जल्द हटाने की मांग की है।

एनएचएआई के अधिकारियों की मानें तो 24 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 15 से अधिक जगहों पर नियमित रूप से कचरे को डंप किया जा रहा है। वहीं, प्राधिकरण शहर से गुजरने वाले एक्सप्रेसवे के इस हिस्से को सितंबर के अंत तक चालू करने की तैयारी में है। ऐसे में प्राधिकरण की मांग है कि इस समस्या का जिला प्रशासन स्थायी समाधान करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बने डंपिंग प्वाइंटों को वैकल्पिक स्थानों पर स्थानांतरित कर राजमार्ग को कचरा मुक्त करें।
विज्ञापन

परियोजना में बाधा बनी झुग्गियां और पेट्रोल पंप
एनएचएआई के परियोजना अधिकारी ने बताया कि राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) के तहत परियोजना के बीच आने वाले अतिक्रमण बाधा डाल रहे है। इसमें कुछ झुग्गियां और एक पेट्रोल पंप भी शामिल है। इसे हटाने के लिए पिछले एक वर्ष से अधिक समय के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) विभागों को कई नोटिस जारी कर हटाने की मांग की है लेकिन एचएसवीपी अब तक एक्सप्रेसवे के बीच आने वाले अतिक्रमण को नहीं हटा पाया है। एक्सप्रेसवे पर एक पंप तीन लेन सर्विस रोड के निर्माण में रुकावट बनकर खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को एनजीटी ने पिछले साल अक्टूबर में शहर में कचरे के निपटान को लेकर रिपोर्ट मांगी थी। इस रिपोर्ट में राज्य प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने मना था कि शहर में कचरे के निपटान के लिए नगर निगम के पास कोई व्यवस्था नहीं है। कचरा निपटान की सही व्यवस्था न होने के कारण वेंडर सड़कों के किनारे, ग्रीन बेल्ट और बाईपास पर एक्सप्रेसवे के किनारे बने सर्विस लेन पर खुले में कचरा फेंका जा रहा है। इसके अलावा एक्सप्रस-वे के किनारे सर्विस लेन पर डंपिंग यार्ड बना दिया गया है। जो प्राधिकरण के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

वर्जन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को इस सितंबर से चालू करने की योजना है लेकिन इसके बीच सर्विस लेन पर बने डंपिंग यार्ड, झुग्गी और पेट्रोल पंप आड़े आ रहे है। इन्हें दूसरी जगह स्थानांतरित करने के लिए प्राधिकरण की ओर से एचएसवीपी को कई बार नोटिस भेजा जा चुका है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। अब इसकी शिकायत प्राधिकरण ने जिला प्रशासन के समक्ष रखी है।
- वीके जोशी, महाप्रबंधक एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed