{"_id":"6ae8e264305c0e2ea6090bb8","slug":"dump-truck-remains-stuck-in-faridabad-underpass-for-half-an-hour-driver-flees-causing-a-massive-traffic-jam-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84431-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद अंडरपास में आधे घंटे तक फंसा रहा डंपर, चालक फरार, लगा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद अंडरपास में आधे घंटे तक फंसा रहा डंपर, चालक फरार, लगा भीषण जाम
विज्ञापन
संकरा रास्ता होने से वाहन चालकों को निकलने में हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से आगे स्थित अंडरपास में सोमवार को एक डंपर फंसने से करीब 30 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। बीच रास्ते में डंपर खड़ा होने के कारण अंडरपास से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। संकरा रास्ता होने से अन्य वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिली। इसके चलते अंडरपास के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई और जाम की स्थिति बन गई।
वहीं, डंपर चालक वाहन को अंडरपास में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद वहां से गुजरने वाले कार और दोपहिया वाहन चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जगह कम होने के कारण वाहन चालक सावधानीपूर्वक डंपर के पास से निकले। इस दौरान यातायात की रफ्तार धीमी रही और रोजाना इस रास्ते का इस्तेमाल करने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ट्रैफिक एसएचओ अनोज कुमार ने बताया कि अंडरपास में डंपर फंसने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ था। सूचना मिलने पर यातायात को सुचारु कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। डंपर को हटवाकर रास्ते पर वाहनों की आवाजाही सामान्य कराई गई।