{"_id":"6841e4d72af41862180f5ac4","slug":"dues-not-paid-case-filed-against-two-companies-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44671-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बकाये का नहीं किया भुगतान, दो कंपनियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बकाये का नहीं किया भुगतान, दो कंपनियों पर केस दर्ज
विज्ञापन
मैनपॉवर एजेंसी संचालक ने कहा- मकान बेचकर व पत्नी की जेवर गिरवी रखकर दिया वेतन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मैन पावर एजेंसी की ओर से दो कंपनियों में मैन पावर सप्लाई की थी। आरोप है कि दोनों कंपनियों ने करीब 75 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया। निदेशक ने इस मामले की शिकायत थाना सेक्टर 31 और थाना सेक्टर 37 पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर डीसीपी फरीदाबाद को शिकायत दी। इसके बाद थाना सराय पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिव गंगा सिक्योरिटी के निर्देशक गौतम कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी सिक्योरिटी सुरक्षा कर्मी और मैन पावर को सप्लाई करती है। उनकी कंपनी ने सेक्टर 37 स्थित जे के गारमेंट्स और डी जी आउट सोरसिंग प्राइवेट लिमिटेड में मैन पावर का काम किया था। कंपनी की ओर से एग्रीमेंट किया गया जिसमें कर्मचारियों को पैरोल पर लिया गया। एग्रीमेंट के अनुसार, सारी शर्तें पूरी करते हुए कंपनियों को बिल दिए गए। लेकिन इन कंपनियों ने उनको पेमेंट अदा नहीं की है। सन 2018 में जे के गारमेंट को 50 लाख रुपये और डी जी आउट सोरसिंग प्राइवेट लिमिटेड को 25 लाख रुपये बकाया था। दोनों कंपनी के कर्मचारी को उन्होंने अपना मकान बेच कर और अपनी पत्नी के जेवर गिरवी रखकर वेतन दिया। उसके बाद उन्होंने कई बार कंपनी को पेमेंट करने के लिए कहा लेकिन उन्होंने भुगतान नहीं किया। इस बारे में उनकी ओर से सेक्टर 31 के थाने व सेक्टर-37 के थाने, सीआईए में भी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। डी सी पी के आदेश पर थाना सराय पुलिस ने जेके गारमेंट के कंपनी हैड रतन भूषण गुप्ता , निर्देशक राम सिंह यादव और डी जी आउट सोरसिंग के निर्देशक महेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।