{"_id":"69d15a10c834f1b60502c2c1","slug":"due-to-the-lack-of-cleaning-of-the-main-drain-water-filled-on-the-roads-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66659-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मुख्य नाली की सफाई नहीं होने से सड़काें पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मुख्य नाली की सफाई नहीं होने से सड़काें पर भरा पानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। गांव मंझावली के शिव मंदिर के पास बनी मुख्य जलनिकासी नाली की वर्षों से सफाई न होने के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। यह नाली पूरे गांव का दूषित पानी जोहड़ तक ले जाने का मुख्य जरिया है, लेकिन सफाई न होने से नाली पूरी तरह जाम हो चुकी है। नतीजतन गंदा पानी सड़कों और खेतों में फैल रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार नाली के पास रहने वाले लोगों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच रेखा रानी इस मुद्दे को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं और बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। गांव में बदबू, गंदगी और बीमारी का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाली की सफाई कराई जाए, नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि गांव के लोगों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।
मेरा घर इस नाली के सबसे नजदीक हैं |नाली में गंदगी और झाड़ियां इतनी बढ़ गई हैं कि इसमें सांप और अन्य जहरीले जीव पनपने लगे हैं। कई बार सांप हमारे घरों तक पहुंच चुके हैं, जिससे परिवार के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। -राजिंन्द्र सैनी, ग्रामीण
विज्ञापन
यह रास्ता खेतों की ओर जाने का मुख्य मार्ग है, लेकिन नाली का गंदा पानी रास्ते में फैलने से आना-जाना मुश्किल हो गया है। किसानों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। -नरेश सैनी, ग्रामीण
गंदा पानी खेतों में जा रहा है, जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है और उत्पादन पर असर पड़ रहा है। -नरेश सैनी, ग्रामीण
हमने कई बार सरपंच रेखा रानी और पंचायत अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी तक बात पहुंचाने के बावजूद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। -हरी पंडित, ग्रामीण
वर्जन
समस्या की जानकारी हमें नहीं थी। जानकारी आपके द्वारा उपलब्ध करा दी गई है, जल्द से जल्द इसका समाधान कर दिया जाएगा। -शुभम जैन, ग्राम सचिव मंझावली