फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Due to non-receipt of NOC, the work of demolishing the old building in BK Hospital was stopped

Faridabad News: एनओसी नहीं मिलने के कारण बीके अस्पताल में पुराने भवन को तोड़ने का कार्य रोका

Tue, 29 Jul 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Due to non-receipt of NOC, the work of demolishing the old building in BK Hospital was stopped
मातृत्व शिशु स्वास्थ्य इकाई के निर्माण के लिए काटे जाने है 280 पेड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीके अस्पताल में बनने वाली एमसीएच (मातृत्व शिशु स्वास्थ्य) इकाई के निर्माण के लिए अस्पताल में पुराने भवन को तोड़ने का कार्य रोक दिया गया है। इकाई बनाने के लिए 280 पेड़ों को काटा जाना है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन को वन विभाग से एनओसी नहीं मिली है। एनओसी मिलने के बाद पुराने भवन को तोड़ने का कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा।

एमसीएच इकाई का निर्माण लगभग एक दशक से अटका हुआ है। पहले वर्ष 2016 में 100 बेड की एमसीएच इकाई बनाई जानी थी लेकिन किन्हीं कारणों से कार्य शुरू नहीं हो पाया। इसके बाद पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप सिंह पूनिया ने फाइल को निकलवाया और योजना को अपग्रेड करके 200 बेड के प्रस्ताव को मजूरी दिलाई। इस बीच डॉ. रणदीप सिंह पूनिया को स्वास्थ्य महानिदेशक बना दिया गया। उनके जाने के बाद कार्य रुक गया।
विज्ञापन


अभी दो महीने पहले मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक मंजूरी दी। अब एमसीएच इकाई का निर्माण 161 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। अब पुराने भवन को तोड़ने में पेड़ बीच में आ रहे थे। वन विभाग की टीम ने अस्पताल परिसर का दौरा किया और 280 पेड़ों को काटने के लिए चिन्हित किया। स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें काटने के लिए वन विभाग से एनओसी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----



पीडब्ल्यूडी की टीम परिसर की पैमाइश कर चुकी है। 280 पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग से एनओसी मांगी है। एनओसी आते ही पुराने भवन को तोड़ने का कार्य तेजी से शुरू होगा। - डॉ. एमपी सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed