फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Due to doubt on character of wife in Faridabad husband strangulated wife to death

शिवम की साजिश का पर्दाफाश: पत्नी के चरित्र पर था पति को शक, गला दबाकर कर दी हत्या, एक महीने बाद मीना बनती मां

Tue, 20 Dec 2022 08:01 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Dec 2022 08:01 PM IST
सार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता लगा, मीना आठ माह की गर्भवती थी। आरोपी को गिरफ्तार करके दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
 

विज्ञापन
Due to doubt on character of wife in Faridabad husband strangulated wife to death
पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

डबुआ कॉलोनी मुर्गी फार्म में दो दिन पहले महिला की गला दबाकर की गई हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पत्नी के चरित्र पर शक होने पर अनबन होने पर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान यूपी के अलीगढ़ स्थित गांव साहा निवासी शिवम (38) के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को डबुआ इलाके से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शिवम की मृतका मीना (25) से नवंबर 2021 में शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन रहती थी। दोनों किसी न किसी बात झगड़ते रहते थे। रोज-रोज के झगड़ों से दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक करता था। आरोपी नीलम चौक पर स्थित एक फैक्टरी में सहायक का काम करता है। रविवार को छुट्टी के कारण घर पर ही था। हर बार की तरह रविवार को भी मामूली बात पर दोनों की कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। गुस्से में आरोपी शिवम ने पत्नी मीना का गला दबा दिया। 

विज्ञापन

मौत के बाद आरोपी डर गया और खुद ही पुलिस को फोन कर मामले की सूचना भी दी और फिर फरार हो गया।। पुलिस ने मृतका के पिता जसवंत की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता लगा, मीना आठ माह की गर्भवती थी। आरोपी को गिरफ्तार करके दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed