{"_id":"6887d6bff0a2ad113c0c45ea","slug":"due-to-construction-of-elevated-road-the-road-to-the-high-village-was-closed-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48061-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एलिवेटेड रोड निर्माण के कारण ऊंचा गांव के रास्ता किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एलिवेटेड रोड निर्माण के कारण ऊंचा गांव के रास्ता किया बंद
विज्ञापन
ऊंचागांव से चंदावली की ओर जाने वाले लोगों को लगाना पड़ा रहा 2 से तीन किलोमीटर का लंबा चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मोहना एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य के कारण ऊंचा गांव पांच नंबर चुंगी के पास बड़े-बड़े पत्थर लगाकर रास्ते को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। रास्ता बंद करने के कारण ऊंचागांव से चंदावली की ओर जाने वाले लोग सेक्टर 64-65 से महिला थाने के आगे से निकलकर जा रहे हैं। इन लोगों को करीब 2 से तीन किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।
मोहना रोड पर जाम लगने की वजह से लोगों को काफी परेशानी होती थी। परेशानी को देखते हुए मोहना रोड पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यह निर्माण कार्य 256 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। एलिवेटेड रोड करीब 2.45 किलोमीटर लंबा बनाया जा रहा है। गुप्ता होटल के पास सीवर लाइन का कार्य चल रहा है। उसी वजह से वहां पर निर्माण कार्य रुका हुआ है लेकिन ऊंचा गांव पांच नंबर चुंगी से गांव चंदावली तक निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
लोगों को हो रही परेशानी
रास्ता बंद होने की वजह से इस रास्ते से होकर गांव चंदावली, दयालपुर, अटाली, मच्छगर और केएमपी एक्सप्रेसवे पर जाने वाले वाहनों को अब सेक्टर 64- 65 के डिवाइडिंग रोड से होते हुए महिला थाने के सामने से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस वजह से लोगों को करीब 2 से 3 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। ऑटो वाले भी घूमकर जाने के कारण यात्रियों से ज्यादा किराया वसूलते हैं। रास्ता बंद होने की वजह से सेक्टर की अंदरूनी सड़कों पर सुबह-शाम जाम भी लग जाता है।
विज्ञापन
विधायक ने किया निरीक्षण
मोहना रोड पर बनाए जा रहे एलिवेटेड रोड का सोमवार को विधायक मूलचंद शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ पुल का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। उन्हें उम्मीद है कि तय समय सीमा में यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। उन्होंने स्थानीय निवासियों और बाहर से आने वाले लोगों से अनुरोध किया है कि वह सभी वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और मोहना रोड पर तभी आए तब कोई जरूरी कार्य हो।