{"_id":"6aa83cd3a86876fe2d08b8f2","slug":"dubai-call-center-employee-arrested-in-fraud-case-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80034-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ठगी के मामले में दुबई कॉल सेंटर का कर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ठगी के मामले में दुबई कॉल सेंटर का कर्मी गिरफ्तार
विज्ञापन
व्हाट्सएप से ठगों को मुहैया कराए थे बैंक खाते
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दो माह पहले हुई ठगी के मामले में दुबई के कॉल सेंटर में काम करने वाले आरोपी ने व्हाट्सएप के जरिये ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराए थे। इंस्टाग्राम पर जन्मदिन का गिफ्ट भेजने का झांसा देकर पर्वतीय कॉलोनी निवासी महिला से 47,200 रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने जालंधर निवासी साहिल (22) को राजस्थान के नागौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब चार महीने पहले दुबई से वापस भेजा गया था। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, महिला को 12 जुलाई को इंस्टाग्राम पर जन्मदिन के मौके पर गिफ्ट भेजने का संदेश मिला था। अगले दिन व्हाट्सएप कॉल कर ठग ने खुद को मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद बताया और पार्सल छुड़ाने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में रकम भेजने को कहा। महिला ने अपने और पति के खातों से 12 और 13 जुलाई को कुल 47,200 रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम लेने के बाद ठगों ने संपर्क बंद कर दिया और कोई पार्सल नहीं मिला।
जांच में सामने आया कि साहिल दुबई में कॉल सेंटर में काम करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात केशव से हुई। पुलिस के अनुसार साहिल ने खाताधारक अरुण का बैंक खाता केशव से लेकर व्हाट्सएप के जरिये दुबई में बैठे ठगों को उपलब्ध कराया था। इस मामले में खाताधारक अरुण और केशव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।