फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dual desks will be provided in all government schools.

Faridabad News: सभी सरकारी विद्यालयों में ड्यूल डेस्क उपलब्ध कराए जाएंगे

Tue, 03 Mar 2026 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Dual desks will be provided in all government schools.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सोमवार को पेश किए गए बजट में मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने जिले के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। दोहरी पारी में चल रहे विद्यालयों को जल्द ही एकल पारी में चलाया जाएगा। इस फैसले से विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों को सुविधा मिलेगी। सुबह से शाम तक चलने वाली दोहरी पारी के कारण छात्रों को समय और संसाधनों की दिक्कत होती थी।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि सभी सरकारी विद्यालयों में ड्यूल डेस्क उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि छात्रों को बेहतर बैठने की व्यवस्था मिल सके। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए सुपर-100 योजना की सीटें बढ़ाकर 500 करने की घोषणा की गई है। इससे आईआईटी और नीट की तैयारी करने वाले छात्रों को अधिक अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही पॉलीटेक्निक कॉलेजों में छात्रों के लिए साप्ताहिक कोर्स शुरू किए जाएंगे, जिससे वे अतिरिक्त कौशल सीख सकें। आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा और सीएम उत्कृष्ट विद्यालय भी खोले जाएंगे। बाल वाटिका के बच्चों को स्टेशनरी और बैग मुफ्त दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की ट्रेनिंग देने की योजना भी बजट में शामिल है। राजकीय विद्यालयों में अटल टिंकरिंग लैब बनाई जाएंगी और प्रत्येक स्कूल को खेल मैदान के विकास के लिए एक लाख रुपये दिए जाएंगे। इन घोषणाओं से जिले की शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।


वर्जन-

बजट में की गई सभी घोषणाएं शिक्षा विभाग के लिए राहत भरी हैं। इससे विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। साथ ही शैक्षणिक गुणवत्ता बेहतर होगी।- अंशु सिंगला, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed