फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   DTP's bulldozer runs on three illegal colonies

Faridabad News: तीन अवैध कॉलोनियों पर चला डीटीपी का बुलडोजर

Fri, 29 Aug 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
DTP's bulldozer runs on three illegal colonies
- अवैध कॉलोनियों को विकसित होने से पहले रोकना प्राथमिकता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग ने बृहस्पतिवार को गांव शाहपुर खुर्द और खंडावली में बनी तीन अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया है। यह कॉलोनी 3 एकड़, 4 एकड़ और एक एकड़ में फैली हुईं थीं। विभागीय कार्रवाई के तहत पांच अर्धनिर्मित ढांचे, एक पक्का निर्माण, तीन बाउंड्री वॉल, 35 डीपीसी तथा कच्चे रास्तों को ध्वस्त कर दिया गया।


यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एटीपी सचिन चौधरी की निगरानी में हुई। इसमें जेई निरंजन, जेई रहमान, मोहम्मद सलीम, लोकेश, देविंदर और कपिल सहित पूरी टीम ने सहयोग दिया। डीटीपी एनफोर्समेंट अधिकारी यजन चौधरी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कृषि योग्य जमीन पर अवैध कानूनों के निर्माण को शुरुआती स्तर पर रोकना है। अवैध कॉलोनियों का विकास न तो कानूनन मान्य है और न ही समाज के हित में। कृषि भूमि का दुरुपयोग कर अवैध प्लाटिंग करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हम नागरिकों से भी अपील करते हैं कि वह किसी भी तरह की कॉलोनी में निवेश करने से पहले विभाग से उसकी वैधता अवश्य सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग का उद्देश्य केवल तोड़फोड़ करना नहीं है, बल्कि लोगों को जागरूक कर कृषि भूमि की रक्षा करना और शहर का संतुलित विकास सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed