फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   DTP sealed basement on complaint of CM Window

Faridabad News: सीएम विंडो की शिकायत पर डीटीपी ने बेसमेंट किया सील

Sat, 07 Dec 2024 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
DTP sealed basement on complaint of CM Window
बेसमेंट की मालिक ने विभाग में झूठी शिकायत देने का लगाया आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी सेक्टर 30-33 में प्लॉट नंबर 160 के अगले हिस्से में बने बेसमेंट को एचएसवीपी, डीटीपी प्रवर्तन विभाग ने सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायत के आधार पर सील कर दिया। अधिकारियों के अनुसार शिकायत में दावा किया गया था कि बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं और इससे शिकायतकर्ता को जान-माल का खतरा है। शिकायत के आधार पर नियमानुसार यह कार्रवाई की गई।

एचएसवीपी, डीटीपी प्रवर्तन विभाग की इस कार्रवाई से सेक्टर में विवाद भी खड़ा हो गया है। प्लॉट नंबर 160 के पिछले हिस्से में बने बेसमेंट की मालकिन सुनंदा सूरी ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी द्वारा उनके खिलाफ बार-बार झूठी शिकायतें विभाग में दी जा रही हैं। उनका आरोप है कि विभाग में शिकायत पड़ोसी की पत्नी के नाम से दर्ज की गई। शिकायतकर्ता महिला ने बेसमेंट में हो रही व्यावसायिक गतिविधियों का हवाला देते हुए अपनी जान का खतरा बताया है। जबकि बेसमेंट में सुनंदा सूरी द्वारा कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


सुनंदा सूरी ने बताया कि शिकायतकर्ता खुद इस इमारत में नहीं रहते हैं और जानबूझकर ऐसी शिकायतें करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि झूठी शिकायतों से मेरा मानसिक उत्पीड़न हो रहा है और साथ ही साथ अधिकारियों का कीमती समय भी नष्ट हो रहा है। उन्होंने सरकार और उच्च अधिकारियों से ऐसी झूठी शिकायतों के पीछे के कारणों की जांच की मांग की है। गौरतलब है कि इस मामले में कल प्लॉट नंबर 160 और 159 के बेसमेंट को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन आज केवल प्लॉट नंबर 160 के अगले हिस्से के बेसमेंट को सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन

बेसमेंट में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों के संबंध में सीएम विंडो पर शिकायत मिली थी। उसी पर कार्रवाई करते हुए डीटीपी ने एक बेसमेंट को सील कर दिया है। - सचिन, एटीपी एनफोर्समेंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed