{"_id":"683c9fb0c49b4df2fc0588e4","slug":"dtc-bus-driver-robbed-and-thrown-out-of-moving-emu-train-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44395-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डीटीसी बस चालक को लूटपाट कर चलती ईएमयू ट्रेन से फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डीटीसी बस चालक को लूटपाट कर चलती ईएमयू ट्रेन से फेंका
विज्ञापन
कई जगह आई गंभीर चोट, जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पलवल से ईएमयू ट्रेन में दिल्ली जा रहे डीटीसी बस चालक से लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के बाद उसको चलती ट्रेन से फेंक दिया। जिसके चलते चालक के हाथ, पैर, सिर और आंख पर गंभीर चोट आई है। आरोपियों ने पहले चालक से फोन मांगा, लेकिन उन्होंने अपना फोन नहीं दिया। थाना जीआरपी पुलिस में उनको उपचार के लिए एंबुलेंस के जरिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव छछेड़ा निवासी दीपक ने बताया कि वह दिल्ली स्थित कालका डिपो में डीटीसी बस चालक है। करीब दो महीने से नौकरी कर रहे हैं। वह कालका के पास लाल चौक पर रहता है। लेकिन कभी कभार अपने घर नूंह चले जाते हैं। 29 मई को वह रेलवे स्टेशन पलवल से रात के समय 10:20 बजे ईएमयू ट्रेन लेकर ओखला दिल्ली जा रहे थे। रेलवे टिकट लेने के बाद वह ट्रेन के बीच वाले डिब्बे में बैठ गए। जहां पर पहले से ही 7 से 8 महिला व पुरुष यात्री बैठे हुए थे। पलवल से गाड़ी चलने के बाद चार लड़के उसी डिब्बे में सवार हो गए। बल्लभगढ़ स्टेशन पर आने पर उन लड़कों ने उनसे बीड़ी मांगी और फिर फोन करने के लिए फोन मांगा। जिस पर उन्होंने देने से मना कर दिया। जैसे ही ट्रेन रेलवे स्टेशन फरीदाबाद से चलने लगी तो आरोपियों ने उनका फोन व पर्स लूट लिया। उसके बाद उनको चलती ट्रेन से बड़खल फ्लाईओवर के नीचे फेंक दिया। जिससे उनके सिर, हाथ, पैर और आंख पर गंभीर चोट आई। रेलवे पुलिस ने उनको एंबुलेंस के जरिए बीके अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां से अब उनका उपचार पलवल में चल रहा है। थाना राजकीय रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।