फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   'Drug-Free Haryana' campaign concludes; over 300 accused arrested this year.

Faridabad News: ड्रग्स फ्री हरियाणा अभियान का समापन, इस साल 300 से अधिक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Jun 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
'Drug-Free Haryana' campaign concludes; over 300 accused arrested this year.
एक साल में ढाई लाख लोगों को किया गया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो और फरीदाबाद पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे ड्रग्स फ्री हरियाणा (नशा मुक्त हरियाणा) अभियान का समापन शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर सूरजकुंड रोड स्थित एनएचपीसी परिसर में हुआ। 11 जून को सिरसा से शुरू हुई 16 दिवसीय जागरूकता यात्रा का समापन फरीदाबाद में किया गया।

पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) हिमाद्री कौशिक ने कहा कि फरीदाबाद पुलिस ने पिछले एक वर्ष में 500 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर करीब ढाई लाख लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया है। कार्यक्रम का आयोजन एनएचपीसी के सहयोग से किया गया। इसमें पुलिस उपायुक्त (यातायात) जयवीर राठी, एनएचपीसी के अधिकारियों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो, फरीदाबाद पुलिस के अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भाग लिया। नशे के दुष्परिणामों पर बनाई गई पेंटिंग भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में नशीले पदार्थों की तस्करी के 467 मामलों में 500 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिससे फरीदाबाद पुलिस इस कार्रवाई में पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रही। वहीं वर्ष 2026 में अब तक 238 मामलों में 300 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस दौरान 207 किलोग्राम गांजा, एक किलोग्राम से अधिक चरस, 2.219 किलोग्राम अफीम, 193 ग्राम स्मैक, 171 प्रतिबंधित इंजेक्शन और 2,953 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed