{"_id":"69595ddc159e7f935a03386b","slug":"drone-flying-will-be-banned-within-a-five-kilometer-radius-of-the-surajkund-mela-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59467-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सूरजकुंड मेला, पांच किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सूरजकुंड मेला, पांच किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन
आम नागरिकों पर लागू होगा आदेश, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को रहेगी छूट दी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मेले के मुख्य परिसर से पांच किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश आम नागरिकों पर लागू होगा, जबकि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को इससे छूट दी गई है।
प्रशासन के अनुसार, भारी भीड़ और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ड्रोन के साथ-साथ मेले के आसपास पतंग उड़ाने पर भी रोक रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि पतंग और ड्रोन दोनों ही सुरक्षा के लिहाज से खतरा पैदा कर सकते हैं।
वहीं, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मेले की निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लेंगी। पूरे मेला परिसर पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी, ताकि हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके और किसी भी संदिग्ध स्थिति पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। मेला परिसर में कुल 650 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पिछले वर्ष मेले में करीब 450 कैमरे लगाए गए थे, जबकि इस बार 200 अतिरिक्त कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मेले के नोडल अधिकारी हरविंदर यादव ने बताया कि सूरजकुंड मेला देश-विदेश से आने वाले लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है, ऐसे में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की चोरी, अव्यवस्था या आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके। प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है और सुरक्षा नियमों का पालन करने को कहा है, ताकि मेला शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।