फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drizzle and cool winds brought relief from the humidity.

Faridabad News: बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने उमस से दिलाई राहत

Sat, 12 Sep 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Drizzle and cool winds brought relief from the humidity.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शुक्रवार सुबह हुई बूंदाबांदी के बाद करीब 10 बजे कुछ देर के लिए बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को पिछले कई दिनों से जारी गर्मी व उमस से राहत मिली। सुबह बारिश शुरू होने के बाद शहर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। कई दिनों से गर्मी से परेशान लोग बारिश के बाद राहत महसूस करते नजर आए।

शहर के कई इलाकों में कुछ देर तक बारिश हुई। वहीं, मोहना क्षेत्र में अन्य स्थानों की अपेक्षा अधिक बरसात दर्ज की गई। बारिश के कारण सड़कों पर भी कुछ जगह पानी जमा हो गया। हालांकि, बारिश रुकने के बाद दोपहर में कुछ समय के लिए धूप निकल आई। इससे उमस फिर बढ़ी, लेकिन तापमान में गिरावट के कारण लोगों को पहले के मुकाबले गर्मी कम महसूस हुई।
विज्ञापन


शाम के समय मौसम ने एक बार फिर करवट ली और कुछ देर बूंदाबांदी हुई। इससे दिनभर गर्मी से परेशान लोगों को दोबारा राहत मिली। मौसम में बदलाव के कारण लोगों ने ठंडी हवाओं का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में और गिरावट आने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed