फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drivers worried due to potholes on the main road

Faridabad News: मुख्य सड़क पर गड्ढे होने से वाहन चालक परेशान

Tue, 23 Jan 2024 05:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 05:12 PM IST
विज्ञापन
Drivers worried due to potholes on the main road
इस रोड से आसपास के दर्जनों गांवों के सैंकड़ों वाहन गुजरते हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। होडल से हथीन उपमंडल की ओर जाने वाली मुख्य सड़क की खराब हालत लोगों के लिए दुर्घटना का कारण बन रही है। इस सड़क पर हो रहे गड्ढे कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। वहीं, पहाड़ी गांव के पास तो सड़क पर इतना बड़ा गड्ढा बन गया है कि उसमें गिरने से किसी की जान भी जा सकती है। लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के लिए वह कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन इस तरफ न प्रशासन का ध्यान है और न ही जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान दे रहे हैं।
इस रोड से हथीन, कौंडल, पहाड़ी, अंधरोला, गहलब आदि गांवों के वाहन चालक होडल एवं नूंह जाने के लिए गुजरते हैं। रोड पर गड्ढों के कारण कई वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। गांव पहाड़ी निवासी लवकुश रावत ने बताया कि इस रोड पर गड्ढों की परेशानी लंबे अरसे से है। उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में आए अधिकारियों को भी यह समस्या बताई गई । इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। शहीदाने सभा के जिला प्रधान जवाहर सिंह रावत ने बताया कि गड्ढे होने से आए दिन वाहन चालक गिरते रहते हैं। उन्होंने बताया कि इस रोड से आसपास के दर्जनों गांवों के सैंकड़ों वाहन गुजरते हैं। उन्होंने मांग की है कि अविलंब रोड की मरम्मत की जाए।
विज्ञापन

इस बारे में लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता दिलबाग सिंह मेहरा ने बताया कि उन्होंने हाल ही में कार्यभार संभाला है। यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वे संबंधित जूनियर इंजीनियर को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed